- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- एच.आर.टी.सी....
हिमाचल प्रदेश
एच.आर.टी.सी. कर्मचारियों को नहीं मिला अक्तूबर माह का वेतन
Shantanu Roy
6 Nov 2022 10:25 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। विधानसभा के चुनाव का दौर चल रहा है और इस बीच एच.आर.टी.सी. कर्मचारियों को अभी तक अक्तूबर माह का वेतन नहीं मिला है। ऐसे में एच.आर.टी.सी. चालकों-परिचालकों सहित अन्य कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। कर्मचारियों को संशोधित वेतनमान के एरियर की मिलने वाली पहली किस्त भी उनके खातों में नहीं आ पाई है। तकरीबन 50,000 रुपए के रूप में यह पहली किस्त कर्मचारियों को देने की घोषणा की थी। उधर, निगम अधिकारियों का कहना है कि कर्मचारियों और अधिकारियों को सोमवार तक वेतन दे दिया जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो गई है।
Next Story