हिमाचल प्रदेश

HRTC की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, परिचालक घायल

Admin4
18 July 2022 9:21 PM IST
HRTC की बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, परिचालक घायल
x

हमीरपुर. हिमाचल के हमीरपुर जिले से दियोटसिद्व जाने वाली एचआरटीसी की बस सुबह के समय बाडी फरनोल संपर्क मार्ग पर अनिंयत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. गनीमत रही कि बस पेड़ से टकरा गई नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता और बस गहरी खाई में जा गिरती. जिससे जान माल का नुकसान हो जाता.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एचआरटीसी हमीरपुर डिपू की बस दियोटसिद्व बाया बाडी फरनोल होकर जा रही थी. बस में तकनीकी खराबी आने पर चालक ने स्टेरिंग से नियंत्रण खो दिया. हालांकि बस चालक ने बस पर नियंत्रण करने की कोशिश की. लेकिन बस बेकाबू हो गई और मोड पर पेड़ से टकरा गई. बस में बैठी हुई सवारियों को मामूली सी चोटें आई है. जबकि परिचालक को ज्यादा चोटें आने पर एबुलेंस के माध्यम से मेडिकल कॉलेज में पहुंचाया गया है.

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों में ओकार राणा, अश्वनी कुमार ने बताया कि एचआरटीसी की बस में तकनीकी खराबी आने से हादसा हुआ है. लेकिन बस के पेड़ से टकरा जाने से बस खाई में गिरने से बची है.

Next Story