हिमाचल प्रदेश

धर्मपुर जा रही HRTC की बस पहाड़ी से टकराई, चालक सहित 11 लोग हुए घायल

Admin Delhi 1
14 July 2022 4:38 PM IST
धर्मपुर जा रही HRTC की बस पहाड़ी से टकराई, चालक सहित 11 लोग हुए घायल
x

मंडी न्यूज़: समूचे प्रदेश में बारिश का दौर लगातार जारी है। ऐसे में सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ गया है। वीरवार को दुर्गापुर रिवालसर रोड पर हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी से टकरा गई। इस घटना में चालक सहित 11 यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं। घटना में सभी घायल रिवालसर अस्पताल में उपचाराधीन है। एचआरटीसी की यह बस धर्मपुर डिपो की है। मिली जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस मंडी से धर्मपुर जा रही थी। दुर्गापुर के पास थौना रोड पर जंगला मोड़ के पास बस अनियंत्रित हो गई और पहाड़ी से टकरा गई। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एएसपी प्रोविजन मंडी विवेक चाहल ने घटना की पुष्टि की है।

Next Story