हिमाचल प्रदेश

HRTC की बस एक बार फिर हुई बीच सड़क में खराब

Admin Delhi 1
3 Oct 2022 4:41 PM IST
HRTC की बस एक बार फिर हुई बीच सड़क में खराब
x

शिमला: जहां सरकार द्वारा बड़े-बड़े दावे किए जाते है वहीं सरकार द्वारा आम जनता की जान के साथ खिलवाड़ भी किया जाता है। ऐसा ही एक वाक्य ग्राम पंचायत टियाली में देखने को मिला। जहां एचआरटीसी विभाग की एक बस ग्राम पंचायत टियाली से गुजरते समय बीच सड़क में ही खराब हो गई। स्थानीय लोगों की कड़ी मशक्कत के बाद पिकअप से टोचन दे कर बस को रोड से किनारे किया गया।

बताया जा रहा है कि सवारियों को बीच सड़क में उतर कर पैदल ही अपने-अपने घर पहुंचना पड़ा। बता दें कि यह बस शिमला से मुंडू जा रही थी। वहीं एक बार फिर परिवहन विभाग की लापरवाही देखने को मिली है।

Next Story