हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त

Admin4
15 Aug 2023 6:45 PM IST
एचआरटीसी की बस हुई दुर्घटनाग्रस्त
x

कांगड़ा। जिला कांगड़ा के ज्वाली में एचआरटीसी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है। हालाँकि गनीमत यह रही कि हादसे में किसी तरह का कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है। वहीं पुलिस भी मामले की जाँच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, एक एचआरटीसी बस ठानकोट-शिमला रूट पर जा रही थी। इस दौरान जैसे ही बस ज्वाली के समीप भनेई में पहुंची तो अचानक ही सड़क पर बेसहारा पशु आ गए। पशुओं को बचाने के प्रयास में बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के वक्त बस में 25 यात्री सवार थे। परन्तु सभी बिलकुल सुरक्षित है। हादसे की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली उन्होंने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उधर,परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि भनेई में देहरा डिपो की नई बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली है।

Next Story