हिमाचल प्रदेश

HPU ने घोषित किए स्नातक प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम

Shantanu Roy
13 Feb 2023 10:07 AM GMT
HPU ने घोषित किए स्नातक प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम
x
शिमला। स्नातक प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। बीते वर्ष स्नातक प्रथम वर्ष के परिणाम पर सवाल उठने के बाद रिकार्ड संख्या में विद्याॢथयों द्वारा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने के बाद अब ये परिणाम घोषित हो गए हैं। कॉमर्स संकाय के अलावा साइंस व आर्ट्स संकाय के कई विद्यार्थियों के परिणाम घोषित कर हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) ने विद्यार्थियों की लॉग इन आईडी पर अपडेट कर दिए हैं। विद्याॢथयों की उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन जैसे-जैसे पूरा हो रहा है, वैसे-वैसे विश्वविद्यालय प्रशासन संबंधित परिणाम विद्याॢथयों की लॉग इन आईडी पर अपडेट कर रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अब स्नातक प्रथम वर्ष के पुनर्मूल्यांकन के परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया के तहत शेष बचे अधिकांश परिणाम आगामी 20 फरवरी तक भीतर घोषित करने का लक्ष्य रखा है।
जानकारी के अनुसार हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने स्नातक प्रथम वर्ष कॉमर्स संकाय के 90 प्रतिशत परिणाम घोषित कर दिए हैं। इसके अलावा साइंस संकाय के 80 प्रतिशत और आर्ट्स संकाय के 60 प्रतिशत परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब शेष परिणाम भी जैसे-जैसे घोषित होंगे और अवार्ड्स विश्वविद्यालय के पास आएंगे, वैसे ही संबंधित विद्यार्थी की लॉग इन आईडी पर अपलोड कर दिए जाएंगे। जिन विद्यार्थियों के अभी पुनर्मूल्यांकन के बाद अंक लॉग इन आईडी पर अपलोड नहीं हुए हैं, उनके अवार्ड्स आते ही विश्वविद्यालय प्रशासन औपचारिकताओं को पूरा करेगा। कुछ विद्यार्थियों ने देरी से पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन किया था, ऐसे में उनके परिणाम घोषित होने में अभी थोड़ा समय लगेगा।
Next Story