- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- पुरानी यादों में खोए...
हिमाचल प्रदेश
पुरानी यादों में खोए HPU के पूर्व विद्यार्थी, सम्मान पाकर हुए भावुक
Shantanu Roy
22 Aug 2022 9:47 AM GMT

x
बड़ी खबर
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित हुए पूर्व विद्यार्थी वृहद समागम-2022 में पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कई नामी हस्तियां परिसर में प्रवेश कर पुरानी यादों में खो गईं। इस दौरान सम्मान पाकर कई पूर्व विद्यार्थी व नामी हस्तियां भावुक भी हुईं। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित हुुए कार्यक्रम में मुख्यातिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, अभिनेता अनुपम खेर और डाॅ. रणदीप गुलेरिया को एलुमनस ऑफ द इयर के खिताब से नवाजा गया। जेपी नड्डा को जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान करने सम्मानित किया जाएगा, जबकि अनुपम खेर को अभिनय के क्षेत्र और डाॅ. गुलेरिया को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए एलुमनस ऑफ द ईयर के सम्मान से सम्मानित किया गया। जनसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, विधानसभा स्पीकर विपिन सिंह परमार, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को सम्मानित किया गया। इसके अलावा विधि के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति चंद्र मोहन बारोवालिया, न्यायमूर्ति सुशील कुकरेजा को सम्मानित किया गया।
इन्हें भी किया गया सम्मानित
इसके अलावा जनसेवा सहित अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वालों को भी सम्मानित किया। इसमें मुख्य रूप से सुखवेंद्र सिंह सुक्खू के अलावा राजेंद्र गर्ग, वीरेंद्र कश्यप, महाअघिवक्ता अशोक शर्मा, श्रवण डोगरा, आरके बावा, वीके शर्मा, हर्षवर्धन चौहान, सुभाष ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, राकेश जम्वाल, संजय अवस्थी, सुरेंद्र शौरी, रीना कश्यप, त्रिलोक जम्वाल, रणधीर शर्मा, विजय अग्रिहोत्री, प्रो. एडीएन वाजपेयी, सुनील कुमार गुप्ता, एआर मिश्रा, एनके शारदा, प्रो. सीएल चंदन, प्रो. शशि कुमार धीमान, प्रो. देवदत्त शर्मा, रचना गुप्ता, पीजीआई चंडीगढ़ के पूर्व निदेशक डाॅ. जगत राम, डाॅ. उमेश भारती, डाॅ. लाल सिंह, प्रो. हिम चटर्जी, गीता कपूर, कुमार कृष्ण, रेखा वशिष्ठ, सोनिया शर्मा, प्रो. अजय श्रीवास्तव, रमेश शर्मा, राकेश लोहमी, अश्वनी शर्मा, प्रतिभा चौहान, मुकेश राजपूत, अर्चना फुल, सरस्वती धारा, गौरव बिष्ट, प्रकाश भारद्वाज, प्रो. सीएल गुप्ता, एसी पॉल, जीडी शर्मा, मोहन लाल झारटा, सुरेश सोनी, संजय ठाकुर व एंजल इन्वैस्टर और पब्लिक इंटेलेक्चुअल पवन चौधरी आदि को सम्मानित किया गया।
85 की जगह 65 पूर्व विद्यार्थियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में करीब 65 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। हालांकि कार्यक्रम में 85 पूर्व विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाना था लेकिन कुछ पूर्व विद्यार्थी व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए। प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता आनंद शर्मा व्यस्तता के कारण नहीं आ पाए। इस दौरान कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने कहा कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ए+ ग्रेड हासिल करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि एलुमनी भवन के लिए 20 लाख का योगदान प्राप्त हुआ है और सभी पूर्व विद्यार्थियों से सहयोग की अपील की। कार्यक्रम के बाद विश्वविद्यालय में बिलासपुरी धाम का आयोजन किया गया।
जेपी नड्डा ने किया एलुमनी भवन का शिलान्यास
एचपीयू में निर्मित होने वाले एलुमनी भवन का शिलान्यास किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य अतिथियों ने इस भवन का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सहित कई अन्य उपस्थित थे। यह भवन 10 करोड़ की लागत से बनेगा। इस दौरान एलुमनी वैब पोर्टल का शुभारंभ भी किया गया। इसके अलावा विश्वविद्यालय के पूर्व विद्यार्थी संघ ने दिव्यांग विद्यार्थियों को नि:शुल्क आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई। इस दौरान विजन-2030 भी जारी किया गया।
छात्र जीवन की यादों को कभी नहीं भुलाया जा सकता : जयराम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि ऐसा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार हुआ है। छात्र जीवन की यादों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने अपने छात्र जीवन की कई यादों को सांझा किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि एलुमनी भवन जिसका आज शिलान्यास किया गया है, वहां पर विश्वविद्यालय और पूर्व छात्रों की यादों का वृतचित्र व संग्रहण करना चाहिए।
Next Story