हिमाचल प्रदेश

एचपीसीए स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संदेश, पड्डल मैदान में अभियान

Admindelhi1
30 Sept 2026 11:19 AM IST
एचपीसीए स्थापना दिवस पर स्वच्छता का संदेश, पड्डल मैदान में अभियान
x
एचपीसीए स्थापना दिवस पर मंडी में स्वच्छता अभियान आयोजित

मंडी: हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन एचपीसीए के स्थापना दिवस के अवसर पर मंडी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में जिला क्रिकेट संघ मंडी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में जिला क्रिकेट संघ मंडी से जुड़े क्रिकेटरों, प्रशिक्षकों, पदाधिकारियों तथा क्रिकेट से जुड़े अन्य सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर जिला क्रिकेट संघ मंडी के जिलाध्यक्ष अजय राणा ने अभियान की अध्यक्षता की। उन्होंने स्वयं मैदान में सफाई अभियान में भाग लेते हुए खिलाड़ियों और क्रिकेट से जुड़े सभी लोगों को खेल परिसरों को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने का संदेश दिया। अजय राणा ने कहा कि खेल केवल मैदान पर प्रदर्शन का नाम नहीं है, बल्कि अनुशासन, जिम्मेदारी और सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ा है। जिस मैदान से खिलाड़ी अपने क्रिकेट जीवन की शुरुआत करते हैं, उसकी स्वच्छता और गरिमा बनाए रखना प्रत्येक खिलाड़ी और खेल प्रेमी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि एचपीसीए स्थापना दिवस हिमाचल में क्रिकेट के विकास की यात्रा को याद करने का भी अवसर है। पिछले वर्षों में हिमाचल में क्रिकेट का आधारभूत ढांचा मजबूत हुआ है और प्रदेश को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के मानचित्र पर पहचान मिली है।

अजय राणा ने एचपीसीए की विकास यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2000 में जब अनुराग ठाकुर ने एचपीसीए की जिम्मेदारी संभाली थी, उस समय संस्था का वार्षिक वित्तीय आकार लगभग 20 लाख रुपये बताया जाता था। इसके बाद एचपीसीए ने लगातार विस्तार किया और आज उपलब्ध वित्तीय आंकड़ों के अनुसार संस्था का वार्षिक राजस्व लगभग 167.76 करोड़ रूपए तक पहुंच चुका है।

Next Story