हिमाचल प्रदेश

HPAS प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को

Riyaz Ansari
9 May 2025 9:51 PM IST
HPAS प्रारंभिक परीक्षा 29 जून को
x

Shimla शिमला: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HPAS) संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तिथि घोषित कर दी है। यह परीक्षा 29 जून को दो सत्रों में आयोजित होगी,सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 2 से 4 बजे तक।

परीक्षा में दो प्रश्नपत्र होंगे, पहला सामान्य अध्ययन से संबंधित होगा और दूसरा एप्टीट्यूड टेस्ट से। दोनों प्रश्नपत्र 200-200 अंकों के होंगे और प्रत्येक में 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न शामिल होंगे। यह परीक्षा 13 अप्रैल को जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार विभिन्न विभागों में कुल 30 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है।

इनमें HPAS के दो पद, ग्रामीण विकास विभाग में खंड विकास अधिकारी (BDO) के 9 पद और राजस्व विभाग में तहसीलदार के 9 पद शामिल हैं। इसके अतिरिक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग में सहायक आयुक्त के 10 पद भी शामिल हैं


Next Story