हिमाचल प्रदेश

भूस्खलन की चपेट में आया मकान, ससुर की मलबे में दबकर मौत, दामाद लापता

Shantanu Roy
21 Aug 2022 6:36 AM GMT
भूस्खलन की चपेट में आया मकान, ससुर की मलबे में दबकर मौत, दामाद लापता
x
बड़ी खबर
मंडी। मंडी जिला के औट थाना क्षेत्र के डुंगर गांव में पहाड़ी में हुए भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि एक लापता हो गया है। जानकारी के अनुसार डुंगर गांव निवासी चुड़ामणि (65) पुत्र मंगरु राम व उसका दामाद लाल दास (44) पुत्र प्रीतम सिंह निवासी गांव गैणी डाकघर खौलानाल तहसील बालीचौकी पहाड़ी पर स्थित लैंटरनुमा मकान मे सोए हुए थे।
रात करीब 1 बजे पहाड़ी में हुए भूस्खलन के चलते मकान मलबे की चपेट में आ गया। इस दौरान चुड़ामणि की मलबे में दबकर मौत हो गई जबकि लाल दास मलबे में लापता हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। औट पुलिस थाना के प्रभारी ललित ने बताया कि अभी तक लाल दास के बारे में कोई पता नहीं चला है। एडीआरएफ पंडोह व थाना औट के पुलिस जवान सर्च ऑप्रेशन में जुटे हुए हैं।
Next Story