हिमाचल प्रदेश

गिरिपार के टिटियाना गांव में 120 साल बाद ऐतिहासिक मिलन होगा

Admin Delhi 1
17 Jun 2023 10:51 AM GMT
गिरिपार के टिटियाना गांव में 120 साल बाद ऐतिहासिक मिलन होगा
x

मंडी न्यूज़: जिला सिरमौर के ऐतिहासिक गांव टिटियाना में शाठी एवं पाशी भाइयों का ऐतिहासिक मिलन होगा। बता दें कि लगभग 120 वर्ष बाद ऐसा ऐतिहासिक महापर्व कुल देवता महासू महाराज की छत्र छाया में चौतरा प्रांगण में एक व दो जुलाई को आयोजित करवाया जा रहा है। टिटियाना गांव में चौतरे की स्थापना सिरमौर के राजा ने गिरिपार क्षेत्र में सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक तथा न्याय व्यवस्था को बनाए रखने के लिए की गई थी। इस अवसर पर 400 गांव से लगभग 30 से 40 हजार लोगों के एकत्रित होने की संभावना है। इस दिव्य एवं भव्य शांत महायज्ञ पर्व को विशाल रूप से मनाया जाएगा। इस महामिलन कार्यक्रम में गिरि नदी से लेकर टौंस तक समस्त गांव को आमंत्रित किया गया है।

उत्तराखंड, कालसी, त्यूनी, हनोल, चिलाड़, डगली तथा शिमला जिला से नेरवा, चौपाल, जुब्बल, रोहड़ू, राजगढ़, नौहराधार, संगड़ाह, सैनधार, धारटीधार, नाहन, पावंटा, हरियाणा आदि जगह से भी लोगों को आमंत्रित किया गया है। हिमालय के उत्तराखंड के क्षेत्र में शांत महायज्ञ पर्व का बहुत महत्त्व है। हिमालय के पहाड़ों को काली माता का निवास स्थान माना जाता है। काली का दूसरा स्वरूप ठारी माता है जिसको पूरे हिमालय क्षेत्र में पूजा जाता है। माता को खुश एवं शांत करने के लिए ही इस तरह के महापर्व का आयोजन किया जाता है। टिटियाना में आयोजित होने वाली शांत का विशेष महत्त्व यह है कि यहां दोनों भाई शाठी और पाशी एक जगह एकत्रित होंगे। इसलिए इस महापर्व का ऐतिहासिक महत्त्व बढ़ जाता है। टिटियाना गांव के ब्राह्मणों ने इस महायज्ञ को पूर्ण किया।

Next Story