हिमाचल प्रदेश

हिमांक राणा ने कांग्रेस पार्टी का उड़ाया मज़ाक: बोले, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई है कांग्रेस

Admin Delhi 1
13 Oct 2022 1:55 PM GMT
हिमांक राणा ने कांग्रेस पार्टी का उड़ाया मज़ाक: बोले, प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनकर रह गई है कांग्रेस
x

हिमाचल न्यूज़: सदर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अब आने वाले विधानसभा चुनावों में विधायक अनिल शर्मा के साथ चलने का निर्णय लिया है। वीरवार को मंडी में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव हिमांक राणा ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बन कर रह गई है। कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह से कार्यकर्ताओं का मान सम्मान नहीं कर पा रही है। उन्होंने कहा कि आज जो लोग पंडित सुखराम के परिवार पर टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें अपना कद देकर बयानबाजी करनी चाहिए। इस टिप्पणी से सदर कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तरह से आहत हुए हैं। इसका जवाब आने वाले विधानसभा चुनाव में दिया जाएगा। वहीं उन्होंने पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर को घेरते हुए कहा कि ठाकुर कौल सिंह वरिष्ठ नेता हैं, और उन्हें आश्रय शर्मा के बारे में इस तरह से बयानबाजी करना शोभा नहीं देता है।

उन्होंने कहा कि जिन कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी से इस्तीफा दिया है। वे अब पूरी तरह से पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के परिवार के ही नहीं चलेंगे, बल्कि आने वाले विधानसभा चुनावों में अनिल शर्मा को भारी मतों से जीत दर्ज करवा कर एक बार फिर से विधानसभा भेजेंगे। बता दें कि बीते दिनों सदर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने कांग्रेस पार्टी पर उनके काम के बदले उनके साथ धोखा करने का आरोप लगाए थे। जिसके बाद 100 के करीब पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं इन कार्यकर्ताओं ने बिना किसी नोटिस के पदाधिकारियों को उनके पदों से हटाने की बात कही थी।

Next Story