हिमाचल प्रदेश

हिमाचल के सचिन गांगटा का कमाल, 21 दिन में फतह कीं 25 चोटियां

Admindelhi1
24 Nov 2026 1:13 PM IST
हिमाचल के सचिन गांगटा का कमाल, 21 दिन में फतह कीं 25 चोटियां
x
लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों में सचिन का साहसिक अभियान, 25 चोटियों पर चढ़ाई

शिमला: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल क्षेत्र के युवा पर्वतारोही सचिन गांगटा ने लद्दाख के दुर्गम चांगथांग क्षेत्र में 21 दिनों के भीतर 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 25 चोटियों पर सफल चढ़ाई कर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। इस उपलब्धि पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सोमवार को उन्हें सम्मानित किया।

जुब्बल के कठासू गांव निवासी सचिन गांगटा ने अपने साथी एवं गाइड पद्मा नामग्याल के साथ 10 से 30 सितंबर 2026 तक 'प्रोजेक्ट चांगथांग' अभियान चलाया। इस दौरान दोनों ने 200 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की और 16 दिनों में 25 चोटियों पर चढ़ाई पूरी की।

अभियान की सबसे ऊंची चोटी चालुंग नॉर्थ रही, जिसकी ऊंचाई 6,405 मीटर है। टीम ने पोलागोना और स्पांगनाक कांगरी नॉर्थ जैसी कठिन चोटियों पर भी सफल आरोहण किया।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सचिन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि युवाओं को खेल और साहसिक गतिविधियों से जुड़ने तथा नशे से दूर रहने की प्रेरणा देती है।

सचिन को पर्वतारोहण का 15 वर्षों से अधिक अनुभव है। वह अब तक 6,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली 41 और 7,000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाली एक चोटी पर चढ़ाई कर चुके हैं।

रिकॉर्ड संबंधी स्थिति: सचिन की उपलब्धि को आधिकारिक मान्यता दिलाने के लिए रिकॉर्ड संस्थाओं के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। हालांकि, अभी रिकॉर्ड की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

Next Story