- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल के जिलों और...
हिमाचल के जिलों और प्रशासनिक इकाइयों का बदल सकता है स्वरूप, जनता से मांगे जाएंगे सुझाव

शिमला: हिमाचल प्रदेश में प्रशासनिक इकाइयों के पुनर्गठन की प्रक्रिया को व्यवस्थित बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने इसके लिए गठित आयोग को सबसे पहले मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) तैयार करने के निर्देश दिए हैं।
शनिवार को आयोग की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पुनर्गठन का फैसला प्रदेश की जनसंख्या, भौगोलिक परिस्थितियों और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जाना चाहिए। उन्होंने आयोग को आम जनता और जिला प्रशासन से सुझाव लेने के निर्देश भी दिए, ताकि व्यवस्था में बदलाव व्यावहारिक और जनहितकारी हो सके।
मुख्यमंत्री ने सामान्य प्रशासन विभाग को आयोग के कामकाज के लिए सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में आयोग के अध्यक्ष न्यायमूर्ति धर्म चंद चौधरी सहित अन्य सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।





