हिमाचल प्रदेश

World Cup के लिए चुनी हैंडबाल टीम की कप्तानी करेंगी हिमाचल की बेटी

Gulabi Jagat
14 Jun 2022 5:22 PM GMT
World Cup के लिए चुनी हैंडबाल टीम की कप्तानी करेंगी हिमाचल की बेटी
x
हैंडबाल टीम की कप्तानी करेंगी हिमाचल की बेटी
ग्रीस में होने वाली यूथ बीच हैंडबाल विश्व कप के लिए टीम इंडिया की कप्तानी हिमाचल की संजना कुमारी को सौंपा गई है। टीम में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। इसमें सात हिमाचल प्रदेश से हैं। सातों बिलासपुर की मोरसिंघी हैंडबॉल नर्सरी में अभ्यास करती हैं। बरठीं से चंदन ठाकुर को भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। भारतीय यूथ महिला टीम में नर्सरी की संजना कुमारी, अनुपम, बबीता शर्मा, गुलशन, मानसी चौधरी, कृतिका ठाकुर और अंजली ठाकुर शामिल हैं। टीम की कप्तानी भी नर्सरी की खिलाड़ी संजना कुमारी को सौंपी गई है।
साईं कृष्णा, विजय कुमार, संदीप नारायण एचएफआई ऑफिशियल, ज्योति शुक्ला असिस्टेंट मैनेजर, आनंद मैनेजर, करील डिसूजा कोच के रूप में भारतीय टीम के साथ होंगे। इसके अलावा भारतीय ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष और भारतीय हैंडबाल संघ उपाध्यक्ष आनंदेश्वर पांडे भारतीय दल के हेड ऑफ डेलीगेट होंगे। हिमाचल प्रदेश हैंडबाल संघ के अध्यक्ष भरत साहनी, कोषाध्यक्ष टीपी चोपड़ा ने महिला टीम में मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की सात खिलाड़ियों का चयन होने पर खुशी जताई है। मोरसिंघी हैंडबाल नर्सरी की संचालिका और कोच स्नेहलता ने भी खिलाड़ियों को चयन पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि खिलाड़ी प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी।
Next Story