हिमाचल प्रदेश

नेशनल में हिमाचली वुशू प्लेयर्ज का डंका, अक्षित-काव्य ने जीता कांस्य

Shreya
12 Aug 2023 7:03 AM GMT
नेशनल में हिमाचली वुशू प्लेयर्ज का डंका, अक्षित-काव्य ने जीता कांस्य
x

मंडी: प्रदेश के वुशू खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगितों में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करके अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। 22वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में प्रदेश के तीन खिलाडिय़ों ने एक रजत पदक और दो कांस्य पदक जीते हैं। हिमाचल प्रदेश वुशू खेल संघ के महासचिव पीएन आजाद ने बताया कि छह से 11 अगस्त तक पटना के पाटलिपुत्र स्पोट्र्स कांप्लैक्स में हुई 22वीं जूनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता में हिमाचल की कशिश ने तालू के दुआसू इवेंट में रजत पदक, अक्षित व काव्य ने ददाऊ इवेंट में दो कांस्य पद दिलवाए हैं। प्रतियोगिता में हिमाचल के 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इनमें अधिकांश खिलाडिय़ों ने अच्छा प्रदर्शन करके प्रतिभा का लोहा मनवाया। आजाद ने बताया कि हिमाचल के खिलाड़ी बिना कोच व संरचनात्मक ढांचे के राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में हिमाचल का नाम अपनी प्रतिभा से ऊंचा कर रहे हैं। उन्होंने खिलाडिय़ों के अच्छे प्रदर्शन पर खुशी जाहिर की है। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह से मांग की है कि खिलाडिय़ों की सुविधा के लिए अरीना और कोच की सुविधा दी जाए। खिलाडिय़ों के मेडल जीतने पर प्रदेश वुशू संघ के अध्यक्ष शिवपाल सिंह, बीआर जस्बाल, टीम कोच पूर्ण चंद, मैनेजर दिनेश ठाकुर, पूनम व तकनीकी अधिकारी खेम सिंह ने खिलाडिय़ों के मेडल जीतने पर खुशी जाहिर की है।

Next Story