हिमाचल प्रदेश

कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लक्ष्य प्राप्त करने वाले पहला राज्‍य बनेगा हिमाचल, कल केंद्रीय मंत्री करेंगे घाेषणा

Kunti Dhruw
4 Dec 2021 3:37 PM GMT
कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लक्ष्य प्राप्त करने वाले पहला राज्‍य बनेगा हिमाचल, कल केंद्रीय मंत्री करेंगे घाेषणा
x
हिमाचल प्रदेश कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लक्ष्य को लगभग हासिल कर लिया है।

शिमला, हिमाचल प्रदेश कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लक्ष्य को लगभग हासिल कर लिया है। आज शाम तक हिमाचल यह लक्ष्‍य हासिल कर लेगा और कल इसकी विध‍िवत घोषणा हो जाएगी। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में कल यानी रविवार को बिलासपुर में आयोजित समारोह के दौरान केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया इसकी घोषणा करेंगे। वैक्सीन की दूसरी डोज़ के निर्धारित 53 लाख 77 हजार के लक्ष्य में से 53 लाख 30 हजार 74 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लग चुकी है। अब केवल 46 हजार 926 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगनी है। बीते कल शुक्रवार को 66 हजार से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें से करीब 63 हजार लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई गई।

रविवार को बिलासपुर एम्स की ओपीडी के शुभारंभ अवसर पर हिमाचल को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने वाले देश के पहले राज्य होने की घोषणा की जाएगी। प्रदेश में वैक्सीन की पहली डोज लगाने वालों की संख्या 58,34,762 हो गई है, इसमें प्रवासी मजदूरों के अलावा अन्‍य राज्यों से आने वाले पर्यटक भी शामिल है, जिन्हें वैक्सीन लगाई गई है। वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाने वाले देश के सभी राज्यों में हिमाचल पहले नंबर पर जबकि सिक्किम दूसरे और तीसरे स्थान पर केरल है। सिक्किम और केरल हिमाचल प्रदेश से बहुत पीछे हैं।
घर-घर चला अभियान
हिमाचल प्रदेश को वैक्सीनेशन की दूसरी डोज़ के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने के लिए पंचायत स्तर से लेकर शहरी निकाय और घर-घर जाकर विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया क्या और उन्हें वैक्सीनेशन केंद्र तक लाया गया। इसके लिए प्रदेश की आशा वर्कर्स स्वास्थ्य कार्यकर्ता और पंचायत प्रतिनिधियों ने विशेष योगदान निभाया है।
Next Story