हिमाचल प्रदेश

Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि , फसलों को भारी नुकसान; बारिश की संभावना

Ashish verma
5 Jun 2025 8:36 PM IST
Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि , फसलों को भारी नुकसान; बारिश की संभावना
x
ऊंची चोटियों पर बर्फबारी और ओलावृष्टि

Shimla.शिमला प्रदेश की चोटियों रोहतांग, बारालाचा और कुसुम में ताजा बर्फबारी हुई है। जबकि कुफरी, ठियोग, कुमारसेन, कोटगढ़ समेत शेष व ऊपरी क्षेत्रों में रविवार देर रात भारी ओलावृष्टि से सेब व अन्य फल मटर, सेम व नाशपाती, चपटा, खुबानी आदि को काफी नुकसान पहुंचा है। कई क्षेत्रों में सेब के पेड़ों पर लगे जाल टूट गए। मौसम विभाग की ओर से जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर मौसम साफ रहने की उम्मीद है,

हालांकि एक-दो स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। रविवार रात व सुबह कई स्थानों पर बारिश हुई। प्रदेश में 24 घंटों के दौरान सूरियां में 59.2, शिलारू में 20.4, करसोग में 11.4, भराड़ी में 6.4, श्री नैनादेवी जी में 6.2, ऊना में 6.4 और ऊना में 5.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।


Next Story