हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: प्रदेश भर में विजिलेंस की कार्रवाई, किन्नौर में कोई केस नहीं, 53 भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा

Gulabi Jagat
22 Nov 2022 7:35 AM GMT
हिमाचल: प्रदेश भर में विजिलेंस की कार्रवाई, किन्नौर में कोई केस नहीं, 53 भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा
x
शिमला
विजिलेंस ने प्रदेश में भ्रष्टाचारियों पर शिकंजा कस दिया है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विजिलेंस ने अब तक 53 मामले किए दर्ज हैं। विजिलेंस ने गुप्त सूचना के अधार पर कार्रवाई करते हुए प्रदेश में विभिन्न जगहों पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। विजिलेंस भ्रष्टाचारियों पर पैनी निगाह बनाए हुए है। विजिलेंस ट्रेप रिश्वत लेने वाले अधिकारियों को पकड़ रही है। विजिलेंस ने इस साल में अब तक क्रप्शन की 102 सोर्स रिपोर्ट भी दर्ज की हैं। इसके अलावा ट्रैप के 13 मामले दर्ज किए हैं। विजिलेंस ने प्रदेश भर में 53 मामलों में करीब 30 लाख 45 हजार 307 रुपए की नकदी भी जब्त की है। विजिलेंस ने प्रदेश में दर्ज किए गए भ्रष्टाचार के मामलों में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
इनमें कई विभागों के अधिकारियों व कर्मचारी भी शामिल हैं। प्रदेशभर के विजिलेंस थानों में दर्ज किए गए 53 मामलों में सबसे अधिक धर्मशाला के विजिलेंस थाने में 11 मामले दर्ज किए हैं। इसके अलावा दूसरे नंबर ऊना में सात और नाहन में भी सात मामले दर्ज किए गए हैं। सबसे कम लाहुल-स्पीति में एक, शिमला में चार, सोलन में चार, बिलासपुर में चार, बद्दी में दो , हमीरपुर में तीन, कुल्लू में दो, मंडी में छह व चंबा में दो मामले दर्ज किए गए हैं। किन्नौर में भ्रष्टचार का एक भी मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Next Story