हिमाचल प्रदेश

Himachal: बेकाबू कार ने पहले स्कूटर और फिर लड़की को मारी टक्कर

Bharti Sahu 2
5 Nov 2024 11:30 AM IST
Himachal:   बेकाबू कार ने पहले स्कूटर और फिर लड़की को मारी टक्कर
x
Himachal: गांव इच्छी में उस समय हड़कंप मच गया जब पठानकोट की तरफ से आ रही एक कार का चालक नियंत्रण खो बैठा और उसने एक स्कूटी को टक्कर मार दी। इसके बाद उसने कॉलेज जाने के लिए बस का इंतजार कर रही एक लड़की को टक्कर मार दी।
लड़की को घायल अवस्था में टांडा ले जाया गया, जबकि स्कूटी चालक बाल-बाल बच गया। घायल लड़की संयोगिता गांव सहौड़ा की रहने वाली बताई जा रही है। स्कूटी चालक रोबिन सिंह गांव केंद्राहड़ का रहने वाला बताया जा रहा है। गग्गल पुलिस के जांच अधिकारी भूपी सिंह ठाकुर ने बताया कि लड़की को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है और कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
Next Story