हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: रविवार को आग से वनों की सुरक्षा पर जागरूकता के लिए उमंग का वेबिनार होगा

Admin Delhi 1
23 April 2022 9:16 AM GMT
हिमाचल: रविवार को आग से वनों की सुरक्षा पर जागरूकता के लिए उमंग का वेबिनार होगा
x

शिमला न्यूज़: हिमाचल के जंगल आजकल आग से धधक रहे हैं। उमंग फाउंडेशन इस बारे में जागरूकता लाने के लिए 24 अप्रैल रविवार को ''आग से वनों की सुरक्षा और सामाजिक दायित्व'' विषय पर वेबिनार कर रहा है। भारतीय वन सेवा के वरिष्ठ अधिकारी और मुख्य वन अरण्यपाल (वन संरक्षण एवं अग्नि नियंत्रण) अनिल कुमार शर्मा इसमें मुख्य वक्ता होंगे। कार्यक्रम के संयोजक, वरिष्ठ साहित्यकार और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश देओग ने बताया कि गूगल मीट पर उमंग फाउंडेशन का यह 32वां जागरूकता कार्यक्रम शाम साज बजे से होगा। अनिल कुमार शर्मा इसमें आग से सुरक्षा के लिए जंगलों में वन विभाग द्वारा की गई तैयारियों और इस बारे में ग्रामीणों के दायित्व पर भी चर्चा करेंगे।

देओग ने कहा कि आग से वन संपदा का नुकसान एक राष्ट्रीय क्षति है। जंगल सिर्फ वृक्ष नहीं होते बल्कि उनमें घास, झाड़ियां, अन्य वनस्पति एवं जड़ी बूटियां, पशु -पक्षी, सांप और कीट पतंगों का भरा पूरा संसार होता है। आग से जंगलों को बचाना सरकार के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है।

Next Story