हिमाचल प्रदेश

हिमाचल: उदयपुर-किलाड़ मार्ग भूस्खलन, 100 से अधिक पर्यटक फंसे

Soni
8 March 2022 4:38 PM IST
हिमाचल: उदयपुर-किलाड़ मार्ग भूस्खलन, 100 से अधिक पर्यटक फंसे
x

सोमवार शाम के समय उदयपुर-किलाड स्टेट हाईवे 26 पर रोहली और कधु नाला के पास भूस्खलन हो गया। इस कारण इन दोनों स्थान के बीच लगभग 16 वाहन फंस गए। वाहनों में लगभग 119 लोग थे। सभी को पैदल सुरक्षित वापस तिंदी लाया गया। इस मार्ग में फंसे लोगों को रेस्क्यू करने का अभियान देर रात तक चला। यहां फंसे 119 लोगों में 43 महिलाएं, 69 पुरुष, 7 बच्चे शमिल थे। 14 लोगों को रोहली के लिए रेस्क्यू किया गया है, जिसमें 11 पुरुष, 2 महिलाएं और 1 बच्चा शामिल था।

16 वाहनों में 7 पांगी से मनाली जा रहे थे और 9 वाहन मनाली से पांगी जा रहे थे। जो भूस्खलन होने के कारण मार्ग में यात्रियों के साथ फंस गए थे। बता दें कि कुछ दिन पहले चंडीगढ़-मनाली एनएच भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया था। यह मार्ग 7 घंटे बाद बहाल हुआ था।

Next Story