- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल: भालारिहड़ा...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल: भालारिहड़ा पंचायत में शारदा माता मंदिर में हुई चोरी, दानपात्र से नकदी ले उड़े शातिर
Admin Delhi 1
17 Jun 2022 4:52 PM IST

x
हिमाचल: जोगिंद्रनगर की भालारिहड़ा पंचायत में बने शारदा माता मंदिर में चोरों ने चोरी को अंजाम दिया है। पुजारी पवन भट्ट ने बताया कि मंदिर में दो दान पात्र थे, जिसमें से एक गायब है तथा दूसरा जो दीवार में फिक्स था, उसका ताला तोड़ नकदी गायब है। वहीं माता के गले में पड़े नोटों के हार भी गायब हैं।
उन्होंने बताया कि आज सुबह जब उनका भतीजा अरमान मंदिर में सफाई के लिए गया, तो सबकुछ उथल—पुथल पाया, जिसकी सूचना भतीजे ने पुजारी पवन को दी और उन्होनें पुलिस को दी। पुलिस ने मौका कर छानबीन शुरू कर दी है।
Next Story





