- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- Himachal: बारह की...
हिमाचल प्रदेश
Himachal: बारह की रफ्तार हुई कम, पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा
Tara Tandi
26 Aug 2024 2:51 PM IST

x
Himachal हिमाचल: हिमाचल में मानसून सीजन में बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं के बाद अब राजधानी में पर्यटन कारोबार पटरी पर लौट रहा है। बीते महीने के मुकाबले अगस्त में हिमाचल पर्यटन विकास निगम सहित निजी होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ गई है। वीकेंड पर शहर के होटलों में 20 से 25 फीसदी तक ऑक्यूपेंसी चल रही है। जुलाई में होटलों में ऑक्यूपेंसी 10 फीसदी से भी कम हो गई थी। अब हालात सामान्य हो गए हैं और पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है।
वीकेंड पर सैलानियों ने ऐतिहासिक रिज मैदान के सुहावने मौसम का आनंद लिया। रविवार को शहर में सुबह से ही बारिश का सिलसिला चलता रहा। दोपहर बाद बारिश थमी। इसी दौरान पर्यटक काफी संख्या में रिज मैदान और मालरोड पर चहलकदमी करते नजर आए। शाम के समय धूप खिली और पर्यटकों ने मालरोड की सैर कर हसीन वादियों का लुत्फ उठाया। उधर, बीते दिनों के मुकाबले सर्कुलर रोड से मालरोड को जाने वाली निगम की लिफ्ट में भी पर्यटकों की संख्या बढ़ी गई है।
वीकेंड पर शनिवार और रविवार को करीब 12,500 स्थानीय लोगों सहित सैलानी लिफ्ट से मालरोड पहुंचे। उधर, होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि वीकेंड पर होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ी है। पर्यटकों को स्पेशल पैकेज भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। समर सीजन के बाद से लेकर पर्यटक कारोबार मंदी की मार झेल रहा है। हालांकि, होटल कारोबार को पटरी पर लाने के लिए राज्य पर्यटन विकास निगम और शहर के निजी होटलों में 20 से 50 फीसदी छूट दी जा रही है। इसके बावजूद होटलों में ऑक्यूपेंसी बढ़ नहीं रही है।
निगम की ओर से टूर पैकेज पर 20 फीसदी का डिस्काउंट दिया जा रहा है। वहीं, निगम ने 13 सितंबर तक और पर्यटन कारोबारियों ने एक अक्तूबर तक होटल के कमरों की बुकिंग पर छूट देते हुए सैलानियों को रिझाने का प्रयास किया है।
TagsHimachal बारहरफ्तार कमपर्यटन कारोबाररफ्तार पकड़ने लगाHimachal 12speed reducedtourism business started gaining momentumजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





