हिमाचल प्रदेश

Himachal: 16 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई स्नेहा

Bharti Sahu 2
31 Oct 2024 12:22 PM IST
Himachal: 16 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई स्नेहा
x
Himachal: जिले की बरौर पंचायत के छमारी गांव की रहने वाली स्नेहा महज 16 साल की उम्र में जिंदगी की जंग हार गई। 24 अक्तूबर को स्नेहा गांव के पास बने पानी के टैंक से पीने का पानी लेने गई थी। इस दौरान पहाड़ी से एक पत्थर गिरा और उसके सिर पर लगा, जिससे उसे गंभीर चोट आई। वह बेहोश हो गई। यह देख वहां मौजूद अन्य लड़कियां चीखने-चिल्लाने लगीं। उनकी चीखें सुनकर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। स्नेहा को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल चंबा लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया। टांडा में उसका उपचार चल रहा था, लेकिन देर रात यहां स्नेहा ने दम तोड़ दिया। शव का पोस्टमार्टम करवाया गया, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
Next Story