- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल: 15 फरवरी से...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल: 15 फरवरी से बारिश-बर्फबारी होने के आसार, 136 सड़कें अभी भी ठप
Deepa Sahu
11 Feb 2022 10:24 PM IST

x
हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
हिमाचल प्रदेश में 14 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा। 15 फरवरी से प्रदेश में बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। शुक्रवार शाम तक प्रदेश में 136 सड़कें और 42 पेयजल योजनाएं ठप रहीं। शुक्रवार को प्रदेश भर में धूप खिली। शुक्रवार को ऊना में अधिकतम तापमान 24.4, सुंदरनगर-बिलासपुर 22.0, सोलन 21.2, हमीरपुर 20.8, कांगड़ा 20.6, भुंतर 20.4, धर्मशाला 20.1, चंबा 19.7, शिमला 13.9, डलहौजी 7.3, कल्पा 6.1 और केलांग में माइनस 2.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
प्रदेश में बीते दिनों हुई बर्फबारी और बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जनजीवन अभी भी अस्त-व्यस्त है। लाहौल-स्पीति में 92, शिमला 17, कुल्लू 11, मंडी 11, चंबा 4 और सोलन में एक सड़क बंद है। लाहौल-स्पीति जिले में 27, चंबा 11 और शिमला में 4 पेयजल योजनाएं ठप हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 14 फरवरी से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का पूर्वानुमान है। इसके चलते 15 फरवरी से मौसम खराब होने की संभावना जताई गई है।
Next Story





