हिमाचल प्रदेश

हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को मिले 277 नए चालक: निगम प्रबंधन

Admin Delhi 1
17 Jun 2022 11:44 AM GMT
हिमाचल रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन को मिले 277 नए चालक: निगम प्रबंधन
x

शिमला: एचआरटीसी को नए 277 चालक मिले हैं। चालकों की नई भर्ती से निगम के डिपुओं में चालकों की कमी पूरी होगी। वहीं चालकों की कमी के कारण डिपुओं में खड़ी बसें भी रूटों पर चल सकेगी। निगम प्रबंधन ने वर्ष 2021 में शुरू की चालक भर्ती प्रक्रिया परिणाम घोषित कर दिया है। एचआरटीसी प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने बताया कि निगम की ओर से 332 चालक पदों पर चार दिसंबर 2021 को आवेदन मांगे गए थे, जिसमें 277 उम्मीदवारों का चयन चालक पद के लिए मैरिट आधार पर किया गया। इसमें सामान्य श्रेणी के 106, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 32 सामान्य वर्ग स्वतंत्रता सेनानी के वार्ड के एक अनुसूचित जाति के 54, अनुसूचित जनजाति के 13 और अन्य पिछड़ा वर्ग के 71 उम्मीदवारों का चयन किया गया है।

इसके अतिरिक्त 55 पद संबंधित श्रेणियों में उत्तीर्ण उम्मीदवारों की उपलब्धता न होने के कारण रिक्त रह गए। उन्होंने बताया कि चयनित 277 उम्मीदवारों में से दो उम्मीदवारों का परिणाम दस्तावेजों के सत्यपान के बाद किया जाएगा। चयनित 277 उम्मीदवारों में से 275 की अधिकारिक सूची निगम की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई गई है। चयनित उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के लिए सूचना उपरोक्त वेबसाइट पर अतिशीघ्र उपलब्ध करवा दी जाएगी।

Next Story