हिमाचल प्रदेश

हिमाचल पीठासीन अधिकारियों का होगा सम्मेलन, 23 राज्यों के विस अध्यक्ष और 10 राज्यों के उपाध्यक्ष पहुंचेंगे शिमला

Kunti Dhruw
13 Nov 2021 1:29 PM GMT
हिमाचल पीठासीन अधिकारियों का होगा सम्मेलन, 23 राज्यों के विस अध्यक्ष और 10 राज्यों के उपाध्यक्ष पहुंचेंगे शिमला
x
हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक भवन काउंसिल चैंबर में 16 से 19 नवंबर के बीच होने जा रहे.

हिमाचल प्रदेश विधानसभा के ऐतिहासिक भवन काउंसिल चैंबर में 16 से 19 नवंबर के बीच होने जा रहे. पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के लिए 23 राज्यों के विधानसभा अध्यक्ष, 10 राज्यों के विधानसभा उपाध्यक्ष शिमला पहुंच रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश भी पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सम्मेलन में आने वाले अतिथियों की सूची जारी कर दी है। इनकी आवभगत की तैयारी कर ली है।

आगंतुकों में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश आएंगे। विधानसभा अध्यक्षों में अरुणाचल से पासंग दोरजे सोना, असम से बिस्वजीत, बिहार से विजय कुमार सिन्हा, दिल्ली से रामनिवास गोयल, उनकी पत्नी मिथलेश गोयल, गोवा से राजेश तुलसीदास पाटनेकर, गुजरात से डॉ. निमाबेन आचार्य, उनकी पत्नी भावेशबाई आचार्य, हरियाणा से ज्ञानचंद गुप्ता, उनकी पत्नी बिमला रानी, कर्नाटक से विश्वेश्वर हेगडे़ कागेरी, केरल से एमबी राजेश, मध्यप्रदेश से गिरीश गौतम और मणिपुर से यमनाम खेमचंद सिंह आ रहे हैं। मेघालय से मेतबाह लिंगदोह, मिजोरम से लालरिननियाना सैलो, ओडिशा से डॉ. सुरजया नारायण पात्रो, पंजाब से राणा केपी सिंह, राजस्थान से डॉ. सीपी जोशी, पत्नी डॉ. हेमलता जोशी, सिक्किम से एलबी दास, तमिलनाडु से थिरू एम अपावू और उत्तराखंड से प्रेमचंद अग्रवाल पत्नी शशि प्रभा अग्रवाल सहित आएंगे।
इसके अलावा विधान परिषदों के अध्यक्षों में बिहार से अवधेश नारायण सिंह, कर्नाटक से बासवाराजा शिवलिंगप्पा होराती, महाराष्ट्र से रामराजे नायक निंबालकर, उत्तर प्रदेश से कुंवर मानवेंद्र सिंह, पत्नी कौशल्या सिंह पहुंचेंगे। राज्यसभा के महासचिव पीपीके रामाचार्युलू और लोकसभा से उत्पल कुमार सिंह आएंगे। विधानसभा उपाध्यक्षों में आसाम से डॉ. नुमल मोमीन, बिहार से महेश्वर हजारी, दिल्ली से राखी बिरला, हरियाणा से रणवीर सिंह गंगवा, पत्नी अंगूरी देवी, महाराष्ट्र से नरहरि सीताराम जिरवाल, मिजोरम से लालरिनावमा, सिक्किम से संगाय लेपचा, उत्तर प्रदेश से नितिन अग्रवाल, उत्तराखंड से रघुनाथ सिंह चौहान और महाराष्ट्र से डॉ. नीलम दिवाकर गोरहे आ रहे हैं।
पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए 35 एचएएस, दो आईएएस की ड्यूटी लगाई
हिमाचल प्रदेश सरकार ने पीठासीन अधिकारियों की सुविधा के लिए 35 एचएएस और दो आईएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के साथ आईएएएस अधिकारी मनमोहन शर्मा और राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश के साथ राज्यसभा उपाध्यक्ष हरिवंश को नियुक्त किया है।
अन्य पीठासीन अधिकारियों के साथ सुनील शर्मा, घनश्याम चंद, डॉ. पंकज ललित, मनोज कुमार-दो, मस्त राम, वीरेंद्र शर्मा, हेमिस नेगी, नरेश ठाकुर, भूपेंद्र कुमार, श्रवण कुमार, पंकज शर्मा, निशांत ठाकुर, विवेक कुमार, ज्ञानसागर नेगी, दिलेराम, डॉ. सुरेश चंद जसवाल, अजीत कुमार भारद्वाज, सुरेंद्र मालटू, सुनील वर्मा, अनिल कुमार आदि एचएएस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

Next Story