हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh:ओवरटेक करते समय युवक की मौत

Bharti Sahu 2
25 Sept 2024 7:31 AM IST
Himachal Pradesh:ओवरटेक करते समय युवक की मौत
x
Himachal Pradesh: संतोषगढ़ के पुराने बस स्टैंड के पास भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर युवक अपने स्कूटर पर वीरभद्र चौक से आ रहा था। जल्दबाजी में वह एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। सामने से आ रहे एक टैंकर को देखकर वह खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाया और गिरकर ट्रैक्टर के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।गांव के लोगों ने सड़क पर शव रखकर चक्का जाम किया और मांग कर रहे थे ट्रेक्टर वाले को पकड़ा जाए। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ऊना भेज दिया गया। चौकी प्रभारी शीश पाल की सूझ-बूझ से जाम को खुलवाया गया शव की पहचान अनिकेत पुत्र शीतल कुमार उम्र 17 गांव बैंसपुर जिला रोपड़ पंजाब के रूप हुई है शव पोस्टमार्टम करवाने के लिए ऊना भेजा गया।
Next Story