हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: उद्योग में आग लगने से श्रमिक की मौत

Bharti Sahu 2
19 Oct 2024 9:32 AM IST
Himachal Pradesh: उद्योग में आग लगने से श्रमिक की मौत
x
Himachal Pradesh: औद्योगिक निर्यात प्रोत्साहन पार्क फेज-2 थाना में एक उद्योग में आग लगने से एक कामगार की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार थाना औद्योगिक नगर के प्लॉट नंबर 25 डेज एवरी डे केयर हेल्थ एंड ब्यूटी हर्बल प्रोडक्ट हर्बल में अचानक आग लग गई। शाम करीब साढ़े छह बजे दमकल विभाग को इसकी सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दोनों गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
इस दौरान आग से झुलसने से एक कामगार की मौत हो गई। बद्दी पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।युवक आशीष कुमार पुत्र महादेव कुमार निवासी अभयपुर देहरिया लखीमपुर उत्तर प्रदेश (24) की मौत हो गई है। मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Next Story