हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: केंद्र सरकार की योजनाओं से नाहन की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, मिल रहा समर्थन

SHIDDHANT
26 Feb 2026 8:29 PM IST
Himachal Pradesh: केंद्र सरकार की योजनाओं से नाहन की महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर, मिल रहा समर्थन
x
Nahan नाहन: स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। केंद्र की मोदी सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए चलाई गई विभिन्न योजनाओं का लाभ भी इन स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को भरपूर मिल रहा है, जिसके बाद महिलाएं आज आर्थिक रूप से मजबूत हुई हैं।
हिमाचल प्रदेश के नाहन की महिलाओं को भी सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। अब वे अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं। अलग-अलग स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज स्वयं सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना समेत अनेक योजनाएं चलाई गई हैं, जिनका लाभ उठाकर महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू किया है।
आज महिलाएं पापड़, नमकीन, चटनी, अचार, और घर पर तैयार होने वाले अन्य उत्पाद बनाकर बाजारों में बेच रही हैं, जिनकी अच्छी मांग है और अच्छे दाम महिलाओं को मिल रहे हैं।उन्होंने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं इतनी आत्मनिर्भर हो गई हैं कि समूह द्वारा अलग-अलग उत्पाद बेचकर एकत्रित की गई धनराशि अपनी ही महिलाओं को अलग से रोजगार शुरू करने के लिए सस्ते ब्याज पर ऋण के माध्यम से दी जा रही है।
एमसी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुमन ने बताया कि बहुत सी महिलाएं आत्मनिर्भर हुई हैं। हम टोकरी, छोटे ड्रेस, जैकेट, महिलाओं के उत्पाद, नमकीन आदि बनाते हैं। सरकार की कई योजनाओं का हमें लाभ मिल रहा है। हमारे समूह की महिलाओं ने अपना व्यवसाय भी शुरू कर लिया है।दिशा स्वयं सहायता समूह की अध्यक्षा प्रोमिला ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई योजनाओं का कई महिलाएं लाभ उठा रही हैं। कोई आचार बनाने का काम कर रही है, कोई नमकीन बना रही है, तो कोई पापड़ बना रही है। इस तरह महिलाएं अपने पैरों पर खड़ी हो रही हैं।
Next Story