हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: कार खाई में गिरने से महिला की मौत

Bharti Sahu 2
17 Nov 2024 6:53 AM IST
Himachal Pradesh:  कार  खाई में गिरने से महिला की मौत
x
Himachal Pradesh: सिरमौर जिले के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत गांव कल्थ में सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान सैना देवी (68) निवासी गांव पंजौड़ शिलाई के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार उक्त महिला घर पर गिरने के कारण घायल हो गई थी। परिजन उसे कार (एचपी 01एन-0319) में मेडिकल कॉलेज नाहन ले जा रहे थे।
उन्होंने कार को कल्थ गांव के पास एक ढाबे के पास रोका। इस दौरान महिला कार के अंदर ही रही, जबकि अन्य सवार खाना खाने चले गए। बताया जा रहा है कि कार ढलान पर खड़ी थी, जो संभवत: हैंड ब्रेक न लगने के कारण खाई में गिर गई, जिससे महिला की मौत हो गई।हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि महिला के आश्रितों को 25000 रुपये की फौरी राहत राशि जारी कर दी गई है।
Next Story