हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत

Admin2
16 July 2022 12:01 PM GMT
हिमांचल प्रदेश : ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत
x
गोंदपुर बनेहड़ा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : शुक्रवार को गोंदपुर बनेहड़ा गांव में दिल्ली-दौलतपुर चौक ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत का दु:खद समाचार मिला है। जिससे समूचे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जाता है कि महिला के अचानक ट्रेक पर आने पर ड्राइवर ने होशियारी दिखाते हुए ट्रेन को रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन ऊक्त महिला ट्रेन की चपेट में आ ही गई। हादसे के उपरांत काफी देर तक ट्रेन घटनास्थल पर रुकी रही। रेलवे पुलिस चौकी प्रभारी एसआई पुरुषोतम चंद ने बताया कि इस ट्रेन हादसे में मृतका सुनीता देवी(47) पत्नी कुलविंद्र सिंह वासी गोंदपुर बनेहडा लोअर की दिल्ली से दौलतपुर चौक जा रही ट्रेन से मौत हो गई। महिला के पति कुलविंद्र सिंह ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सुनीता देवी अकसर बीमार रहती थी। इसके चलते वह सुबह घर से ट्रेक की तरफ सैर के लिए जाती थी, जिसके दौरान यह हादसा पेश आया है। मृतका अपने पीछे पति और दो बच्चे छोड़ गई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज करके लाश को पोस्टमार्टम के लिए ऊना भेज दिया है।

source-toi


Next Story