- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: चुनावों...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: चुनावों में 45 से ज्यादा सीटें जीतेंगे और सरकार बनाएंगे
Gulabi Jagat
2 Aug 2022 7:52 AM GMT

x
हिमाचल प्रदेश
नादौन: प्रदेश भर में आगामी विधानसभा चुनावों में केवल वीरभद्र सिंह मॉडल ही चलेगा, उपचुनावों में इसकी झलक लोगों ने दिखा दी है। यह बातकांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने नादौन में पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा को बताएगी कि इस बार रिवाज नहीं बदलेगा और कांग्रेसी 45 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने पूछा कि सरकार बताए कि ऐसा कौन सा उन्होंने कोई बड़ा काम किया है, जिसके लिए लोग उन्हें वोट दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य नहीं हुए, इसलिए सरकार को किस बात का श्रेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक नहीं हुआ, बल्कि बेचा गया है और यह बहुत बड़ा स्कैम है, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा 10 सीटें भी पार नहीं करेगी। उन्होंने प्रदेश में आप की उपस्थिति को पूरी तरह से नकार दिया।

Gulabi Jagat
Next Story