हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : चांदी में 1547 रुपए की साप्ताहिक गिरावट

Admin2
17 July 2022 11:50 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : चांदी में 1547 रुपए की साप्ताहिक गिरावट
x
सोना 695 रुपए प्रति दस ग्राम

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : डॉलर के चौबीस वर्ष के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में आई भारी गिरावट से बीते सप्ताह घरेलू सर्राफा बाजार में सोना 695 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी में 1547 रुपए प्रति किलोग्राम की साप्ताहिक गिरावट रही। समीक्षाधीन सप्ताह में वैश्विक बाजार में कीमती धातुओं में गिरावट का रुख रहा। सोना हाजिर 39.17 डॉलर प्रति औंस गिरकर सप्ताहांत पर 1702.42 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। साथ ही अमेरिकी सोना वायदा भी 22.4 डॉलर प्रति औंस टूटकर 1709.70 डॉलर प्रति औंस रह गया। इसी तरह सप्ताहांत पर चांदी हाजिर 0.73 डॉलर प्रति औंस उतरकर 18.56 डॉलर प्रति औंस रही।बीते सप्ताह विदेशी बाजार की गिरावट का असर देश के सबसे बड़े वायदा बाजार एमसीएक्स पर भी देखा गया। सप्ताहांत पर सोना 695 रुपए की भारी गिरावट लेकर 50062 रुपए प्रति दस ग्राम पर आ गया। इस दौरान सोना मिनी 600 रुपए गिरकर 50191 रुपए प्रति दस ग्राम पर रही। इसी तरह समीक्षाधीन अवधि में स्थानीय स्तर पर चांदी 1547 रुपए सस्ती होकर 55492 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साथ ही चांदी मिनी 1412 रुपए उतरकर सप्ताहांत पर 56048 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई।

himanchalnews


Next Story