हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: अनियंत्रित टेंपोव् कल्लूर के पास नाले में फंस गया

Bharti Sahu 2
23 Oct 2024 10:11 AM IST
Himachal Pradesh: अनियंत्रित टेंपोव् कल्लूर के पास  नाले में फंस गया
x
Himachal Pradesh: कल्लुर के पास अनियंत्रित होकर एक टेंपो नाले में फंस गया, जिससे टेंपो में रखे कांच के सामान चकनाचूर हो गए। टेंपो चालक होशियारपुर से आ रहा था।अचानक ब्रेक फेल होने के कारण चालक टेंपो से नियंत्रण खो बैठा और टेंपो सीधा नाले में फंस गया, जिससे चालक व परिचालक बाल-बाल बच गए।
ज्ञात हो कि उक्त मार्ग पर पहले भी कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन विभाग द्वारा आज तक मोड़ की मरम्मत नहीं की गई, जिसके कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यातायात प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Next Story