हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: पौंग बांध में नहाने उतरे दो लोग लापता

Gulabi Jagat
5 Aug 2022 10:14 AM GMT
हिमाचल प्रदेश: पौंग बांध में नहाने उतरे दो लोग लापता
x
हिमाचल प्रदेश
कांगड़ा के पौंग बांध में दो युवकों के डूबने का समाचार है। गोताखोर इन डूबे लोगों की तलाश कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि भयाल पंचायत के तीन लोग बुधवार को पौंग बांध की ओर गए थे। उनमें से एक व्‍यक्ति तो रात को लौट आया मगर दो लोग वापस नहीं आए। इसी के चलते सुबह उनकी तलाश शुरू की गई, माना जा रहा है कि वे दोनों पौंग बांध में डूब गए हैं। ये लोग नहाने के लिए पौंग बांध में उतरे थे मगर गहराई का पता ने होने के कारण डूब गए। हरिपुर थाना की पुलिस तलाश कर रही है और गोताखोर भी पानी में उतारे गए है लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।
Next Story