हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: दर्दनाक हादस, नदी में गिरी कार,उजड़ा पूरा परिवार

Bharti Sahu 2
24 Aug 2024 10:03 AM IST
Himachal Pradesh: दर्दनाक हादस, नदी में गिरी कार,उजड़ा  पूरा परिवार
x
Himachal Pradesh: शुक्रवार को हिमाचल प्रदेश के शिमला में दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां पब्बर नदी में एक कार फिसलकर गिर जाने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक पति-पत्नी थे। इस घटना में मृतकों की एक साल की बेटी भी लापता है। उसकी तलाश की जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि इस हादसे में 1 वर्षीय मासूम की भी मौत हो गई है। इस हादसे की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सुशील कुमार कार चला रहे थे। इस दौरान उनका नियंत्रण कार से खो गया और कार उफनाती नदी में गिर गई। इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पति-पत्नी का शव नदी के बाहर निकलवाया गया। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए शिमला के एसपी संजीव गांधी ने बताया कि लापता बच्चे की तलाश की जा रही है।
Next Story