हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : अढ़ाई लाख का सामान लेकर फरार हो गए चोर

Admin2
18 July 2022 7:58 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : अढ़ाई लाख का सामान लेकर फरार हो गए चोर
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : मुबारिकपुर में सोमवार अल सुबह चोर एक घर में सेंध लगाकर लगभग अढ़ाई लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त पति नेहरू सिंह और पत्नी लीला देवी निवासी मुबारिकपुर ने बताया कि सोमवार सुबह तीन चोरों ने पहले बहु, बेटी कमो को बाहर से बंद किया।उसके बाद शातिरों ने हमारे कमरे को जैसे ही खोला, तो उसने चोर, चोर की आवाजें लगानी शुरू कर दीं। इसी दौरान पास लेटे पति ने बिना कुछ जाने नींद में फुसलाने की बात समझ कर उसका मुंह बंद कर दिया। पीडि़ता ने बताया कि चोर बॉक्स में रखे 60 हजार कैश, तीन तोले सोने व 40 तोले चांदी के गहने ले उड़े हैं। एसएचओ आशीष पठानिया ने बताया कि मुबारिकपुर में किराए के मकान पर रह रहे राजस्थान मूल के परिवार के घर चोरी होने की शिकायत के बाद आगामी कारवाई शुरू कर दी है।

DIVYAHIMNCHAL



Next Story