- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: स्थापना...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: स्थापना के 75वें समारोह में दिखी अनुराग और बिक्रम ठाकुर में जोरदार कैमिस्ट्री, जानिए किसने क्या कहा
Gulabi Jagat
22 Aug 2022 2:21 PM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
राज्य तथा केंद्र की डबल इंजन सरकार ने अपनी प्रतिबद्धता के बल पर विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं और हिमाचल को देश के अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित किया है। यह उद्गार केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने सोमवार को जसवां प्रागपुर विस क्षेत्र के डाडासीबा में प्रगतिशील हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष समारोह में बतौर मुख्यातिथि व्यक्त किए। अनुराग (ANURAG THAKUR )ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा हिमाचल को दिए गए विशेष औद्योगिक पैकेज को भी केंद्र की तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने वापस ले लिया था।
अब हिमाचल के लिए विकासात्मक परियोजनाओं में केंद्र-राज्य के 90:10 के अनुपात को बहाल करके नरेन्द्र मोदी ने बहुत बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर (ANURAG THAKUR) ने कहा कि प्रागपुर में 4 करोड़ की लागत से एक इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जायेगा जिसमें विभिन्न खेलों के लिये सुविधायें उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि देहरा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र ही शुरू हो जायेगा।
इसके अतिरिक्त जसवां प्रागपुर में केन्द्रीय विद्यालय शीघ्र ही शुरू कर दिया जायेगा। इससे पहले उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश ने गत 75 वर्षों में विकास के सभी क्षेत्रों में सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जसवां प्रागपुर विधानसभा क्षेत्र के दो नए एसडीएम कार्यालय तथा एक विकास खंड अधिकारी कार्यालय भी वर्तमान सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत हुए हैं इससे लोगों को बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था मिलेगी।
प्रदर्शनी का अवलोकन
इस अवसर पर मुख्यातिथि केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने विकासात्मक प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया तथा इस अवसर पर हिमाचल की स्थापना के 75 वर्ष के सफर पर लघु वृत चित्र तथा नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, एडीसी गन्र्धवा राठौर तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Gulabi Jagat
Next Story