हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: नगर निगम-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी

Gulabi Jagat
22 Oct 2022 7:58 AM GMT
हिमाचल प्रदेश: नगर निगम-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी
x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
चंडीगढ़, २१ अक्तूबर
दिवाली से पहले यूटी कर्मचारियों को बोनस देने की मांग की शुक्रवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ चंडीगढ़ एडमिनिस्ट्रेशन एंड एमसी एंप्लॉयज एंड वर्कर्स के बैनर तले कर्मचारियों ने मांगें लिखी तख्तियां लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने नगर निगम, चंडीगढ़ प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। कर्मचारियों को कमेटी के कनवीनर अश्वनी कुमार चेयरमैन सुरमुख सिंह और राजा राम ने संबोधन करते हुए कहा के नगर निगम और चंडीगढ़ प्रशासन कर्मचारियों की मांगों की अनदेखी कर रहा है, जिस कारण कर्मचारियों में बहुत रोष है। अगर कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं तो कर्मचारी ज्वाइंट एक्शन कमेटी के फैसले के अनुसार तीन नवंबर को द्वारा एमसी सब-ऑफिस मणिमाजरा में प्रदर्शन करेंगे और 21 नवंबर को हल्ला बोल रैली की जाएगी। कमेटी के कन्वीनर अश्वनी कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ के एडवाइजर धर्मपाल से मीटिंग हुई थी और यूटी कर्मचारियों की मांगों पर चर्चा हुई थी, पर अभी तक कर्मचारियों की मांगें पूरी नहीं हुईं, जिसमें दिवाली से पहले यूटी कर्मचारियों को केंद्र की तर्ज पर बोनस देना, क्योंकि यूटी कर्मचारियों पर सेवानियम केंद्र सरकार के लगते हैं और केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बोनस दे दिया हैं।
आउटसोर्स का शोषण रोकने के लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाना, दिवाली से पहले आउटसोर्स वक्र्स को वेतन, डीसी रेट का एरियर, छठे वेतनमान आयोग के अनुसार डेलीवेज कर्मियों के हक में नोटिफिकेशन जारी करना, चंडीगढ़ प्रशासन, एमसी से सेवामुक्त कर्मचारियों को छठे वेतनमान आयोग के अनुसार पेंशन रिवीजन करना, एमसी में दिसंबर 1996 के बाद भर्ती हुए डेली वेज करमचारियों को पॉलिसी में कवर कर रेगुलर किया जाना, एमसी कर्मचारियों के रूल्स में सशोधन करना, अप्रैल 2022 के बाद सेवामुक्त हुए करमचारिओ के पेंशन केसेस का निपटारा जल्द किया जाना। क्योंकि एजी ऑफिस से ऑब्जेक्शन लगकर केसेस वापस आ रहे हैं जिस कारण सेवामुक्त कर्मचारियों में बहुत रोष हैं। स्कूलों में काम कर रहे चौकीदारों के काम के आठ घंटे फिक्स किए जाना, मिड-डे मील वर्कर्स का वेतन बड़ाना, खाली पदों को जल्द भरा जाना आदि शामिल है कॢमयों को अश्वनी कुमार, सुरमुख सिंह, राजिंद्र कुमार, राजा राम, सुरिंदर कुमार, जगमोहन सिंह, कमल कुमार, संजय दूहन, कुलदीप सिंह, याद राम, गुरमीत सिंह, राम सिंह, अशोक कुमार, माहि पाल और रविंद्र बिंदु ने सबोधन किया। (एचडीएम)
Gulabi Jagat

Gulabi Jagat

    Next Story