हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश: आज दीपावली पर शाम 5 बजे के बाद बंद रहेगी HRTC बसों की सेवाएं

Kunti Dhruw
4 Nov 2021 2:34 AM GMT
हिमाचल प्रदेश: आज दीपावली पर शाम 5 बजे के बाद बंद रहेगी HRTC बसों की सेवाएं
x
हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मी भी खुशियों के त्योहार दिपावली को परिवार के साथ मनाएंगे।

चंबा, हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के कर्मी भी खुशियों के त्योहार दिपावली को परिवार के साथ मनाएंगे। यानी निगम प्रबंधन ने वीरवार को दीपावली के दिन पांच बजे के बाद छुट्टी रखने का ऐलान किया है। लिहाजा वीरवार को दीपावली के उपलक्ष्य पर पांच बजे के बाद सड़कों पर कोई भी निगम की बस नहीं चलेगी। निगम प्रबंधन चंबा ने पांच बजे के बाद चलने वाली लोकल रूट की बसों को समय से पहले ही भेजने का निर्णय लिया है। इसके अलावा सवारियां पूरी होने पर ही पांच बजे के बाद लांग रूट पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है।

पांच बजे के बाद निजी बसों का ही सहारा
दीपावली के उपलक्ष्य पर खरीददारी करने बाजार पहुंचे लोगों के अलावा पांच बजे बाद गंतव्य की ओर जाने वाले लोगों को निजी बसों का ही सहारा लेना पड़ेगा। ऐसे में अगर लोग सरकारी बसों के माध्यम से गंतव्य पहुंचना चाहते हैं, तो उन्हें पांच बजे से पहले ही गंतव्य के लिए निकलना होगा। मौजूदा समय में चंबा में लांग सहित लोकल को मिला कर कुल 115 रूटों पर निगम प्रबंधन लोगों को बस सुविधा उपलब्ध रहा है। दीपावली पर पांच बजे बाद सवारियां पूरी होने पर ही किसी लांग रूट पर बस भेजी जा सकती है, अन्यथा पांच बजे बाद एचआरटीसी के पहिए थम जाएंगे।
बद्दी चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा की सौगात
निगम प्रबंधन चंबा ने दीपावली के उपलक्ष्य पर डिमांड को देखते हुए बद्दी व चंडीगढ़ के लिए विशेष बस सेवा की सौगात दी है। जिला के विभिन्न क्षेत्रों से लोग औद्योगिक क्षेत्र बद्दी, बरोटीवाला, नालागढ के अलावा चंडीगढ़ हरियाणा जैसे क्षेत्रों में निजी व सरकारी क्षेत्रों में कार्यरत हैं। खुशियों के त्योहार दीपावली को परिवार संघ मनाने के लिए यह लोग घर आते हैं। लोगों की डिमांड को देखते हुए निगम प्रबंध ने चंबा बद्दी व चंडीगढ़ के लिए चार से पांच विशेष बसें चलाई हैं।क्‍या कहता है एचआरटीसी प्रबंधन
एचआरटीसी चंबा के क्षेत्रीय प्रबंधक राजन जम्‍वाल का कहना है दीपावली के उपलक्ष्य पर वीरवार को पांच बजे के बाद निगम कर्मी आराम करेंगे। ऐसे में पांच बजे बाद एचआरटीसी की कोई भी बस नहीं चलेगी। सवारियां पूरी होने पर लांग रूट पर बस सुविधा उपलब्ध करवाई जा सकती है।
Next Story