हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : नदी किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी

Admin2
5 July 2022 7:40 AM GMT
हिमांचल प्रदेश : नदी किनारे महिला की लाश मिलने से सनसनी
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : जिला मुख्यालय से 12 किलोमीटर दूर बजौरा के हाट पंचायत में ब्यास नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला ने नीले रंग का सूट पहना है और महिला का कद पांच फुट के करीब है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहचान के लिए रखा है।एसएचओ भुंतर सुनील सांख्यान ने बताया कि सुबह सवेरे बजौरा के समीप सूचना मिली थी कि नदी के किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। उन्होंने कहा भुंतर पुलिस की टीम ने शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर सभी पुलिस थाना चौकियों को इसकी सूचना दी है। मृतक महिला की उम्र 35 साल के बीच में लग रही है और महिला के सिर में चोट के निशान भी हैं।

सोर्स-divyahimanchal


Next Story