हिमाचल प्रदेश

हिमाचलप्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आने से राकेश और अंकेश भी हुए शहीद, जानिए पूरा मामला

Shiddhant Shriwas
9 Feb 2022 9:12 AM GMT
हिमाचलप्रदेश: हिमस्खलन की चपेट में आने से राकेश और अंकेश भी हुए शहीद, जानिए पूरा मामला
x

फाइल फोटो 

स्कूल ओलंपिक गेम्स में अंकेश ने जीता है कांस्य

जनता से रिस्ता वेबडेस्क: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बैजनाथ विधानसभा क्षेत्र के गांव महेशगढ़ के 26 वर्षीय जवान राकेश कपूर भी अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए। वह 19 जैक बटालियन में तैनात थे। एडीएम कांगड़ा रोहित राठौर ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा प्रदेश के बिलासपुर जिले के सेऊ गांव के 22 वर्षीय राइफलमैन अंकेश भारद्वाज भी अरुणाचल प्रदेश के कामेंग सेक्टर में हिमस्खलन की चपेट में आने से शहीद हो गए हैं। सेना ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। शहीद होने वालों में हवलदार जुगल किशोर, राइफलमैन अरुण कट्टल, राइफलमैन अक्षय पठानिया, राइफलमैन विशाल शर्मा और गुरबाज सिंह भी शामिल हैं। अंकेश अगस्त 2021 को 40 दिन की छुट्टी काटकर घर से ड्यूटी पर लौटे थे। उसके बाद घर नहीं आए।

स्कूल ओलंपिक गेम्स में अंकेश ने जीता है कांस्य

हंसमुख मिलनसार व पढ़ाई में भी अव्वल अंकेश एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी रहे और उन्होंने 55 किलोग्राम वर्ग में देश का प्रतिनिधित्व करते हुए नेपाल में 22 से 24 मई 2017 में स्कूल ओलंपिक गेम्स में कुश्ती में कांस्य पदक जीता था। इसके अलावा 2018 में हरिद्वार में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 52 व 55 किलोग्राम भार वर्ग में गोल्ड मेडल जीता था, वहीं 2016 में आगरा उत्तर प्रदेश में स्टूडेंट ओलंपिक में गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया।
Next Story