हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: निजी बस और बोलेरो की रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण टक्कर

Bharti Sahu 2
14 Oct 2024 9:28 AM IST
Himachal Pradesh:  निजी बस और बोलेरो  की रामपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण टक्कर
x
Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रामपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसा ,जिसमें राष्ट्रीय राजमार्ग 5 ब्रोनी खड्ड के साथ एक निजी बस व बोलेरो में आपसी टक्कर हो गई। सवार सात लोग घायल हो गए।। थाना झाकड़ी पुलिस के मुताबिक, रविवार की दोपहर करीब दो बजे एक बोलेरो किन्नौर से रामपुर की ओर आ रही थी। जैसे ही बोलेरो ब्रोनी खड्ड के समीप मेहता स्टोन क्रेशर के पास पहुंची तो सामने से आ रही निजी बस से जा टकरा गई।
हादसा इतना भयानक था कि बस में बैठी सवारियों चीख पुकार मच गई इस दौरान बोलेरो व बस दोनों को भारी नुक़सान हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना झाकड़ी से मौके के लिए रवाना हुई । पुलिस ने मौजूद लोगों की सहायता से घायलों को उपचार के लिए रामपुर के खनेरी अस्पताल भेजा गया है। बस में बैठी सवारियों के मुताबिक, बोलेरो चला रहा चालक काफी तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था, जिस कारण यह हादसा हुआ|

Next Story