हिमाचल प्रदेश

हिमांचल प्रदेश : 75 नगर वनों में किया गयापौधारोपण

Admin2
9 July 2022 12:00 PM GMT
हिमांचल प्रदेश : 75 नगर वनों में किया गयापौधारोपण
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : प्रदेश भर में वन विभाग ने पौधरोपण अभियान का आगाज कर दिया है। एक साथ 75 नगर वनों में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया जाएगा। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने दिल्ली में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया। इसके तहत प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। देश की आजादी की 75वीें वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे हैं। इसके तहत देश के 75 नगर वनों में पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसमें हिमाचल प्रदेश के सात चिन्हित स्थानों पर भी पौधारोपण किया गया। प्रधान मुख्य अरण्यपाल (वन बल प्रमुख) अजय श्रीवास्तव ने बताया कि अतिरिक्त बिलासपुर वन वृत्त के अंतर्गत करलोटी, धर्मशाला वन वृत्त के अंतर्गत सिद्धबाड़ी और कालापुल, मंडी वन वृत के अंतर्गत सुंदरवन, सोलन वन वृत के अंतर्गत दतियार और नाहन वन वृत्त के अंतर्गत सतौन में हरियाली महोत्सव के दौरान स्थानीय समुदायों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरियाली महोत्सव को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य वनों और वन्यजीवों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें पेड़ों का महत्त्व और उनका संरक्षण तथा विश्व में जलवायु परिवर्तन के प्रतिकूल प्रभावों को कम करने में वनों कीे भूमिका के प्रति जागरूक करना है।

सोर्स-divyahimanchal


Next Story