हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh: पानी की टंकी में डूबने से व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
27 Oct 2024 8:32 AM IST
Himachal Pradesh: पानी की टंकी में डूबने से व्यक्ति की मौत
x
Himachal Pradesh: रेलवे विभाग में तैनात एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत की खबर मिली है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमाल चंद (58) पंडोल रोड के रेलवे फाटक पर तैनात थे। हिमाल चंद की घर में रखी पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार हाल ही में उन्होंने नई टंकी मंगवाई थी|
जिसे उन्होंने घर के पास ही रखा था। रात को जब हिमाल घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने साथ लगते जंगल में भी तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस को सूचित किया। सुबह जब घर के आसपास के इलाके की तलाशी ली गई तो हिमाल पानी की टंकी में मृत पाए गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Next Story