हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश न्यूज: कांग्रेस में असंतोष की खबरें

Kajal Dubey
14 Dec 2022 6:23 AM GMT
हिमाचल प्रदेश न्यूज: कांग्रेस में असंतोष की खबरें
x
गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद भी सियासी सरगर्मियां तेज हैं। दिल्ली में आज भाजपा संसदीय दल की बैठक हो रही है। इस बैठक में गुजरात चुनावों में ऐतिहासिक विजय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया गया। साथ ही संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार की रणनीति और आने वाले चुनावों में मंथन हो रहा है। भाजपा मुख्यालय में हो रही इस बैठक में पार्टी के तमाम बड़े नेता मौजूद हैं। भाजपा संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात की जीत का श्रेय सीआर पाटिल को दिया और कहा कि चुनाव प्रचार में पाटिल और इनकी टीम ने बहुत मेहनत की है। सीआर पाटिल (चंद्रकांत रघुनाथ पाटिल) गुजरात प्रदेश अध्यक्ष हैं। इन्हें मोदी और शाह का विश्वसनीय माना जाता है। गुजरात भाजपा के नेता तो शुरू से इन्हें जीत का क्रेडिट दे रहे थे, लेकिन अब पीएम मोदी ने भी मुहर लगा दी है। सीआर पाटिल ने 2014 का लोकसभा चुनाव गुजरात की नवसारी सीट से जीता था। इसके बाद 2019 लोकसभा चुनाव में भी उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी को 6 लाख 89 हजार 668 वोटों के अंतर से शिकस्त दी थी।
वहीं हिमाचल विधानसभा चुनावों में जीत के बाद कांग्रेस ने सरकार बना ली है, लेकिन ताजा खबर यह है कि पार्टी के कुछ विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने से नाराज हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के इन असंतुष्ट विधायकों ने दिल्ली में डेरा डाल रखा है और पार्टी आलाकमान तक अपनी बात पहुंचाने की तैयारी है। नाराज विधायकों में धनी राम का नाम लिया जा रहा है। उन्हें डिप्टी सीएम बनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पार्टी नेताओं के बागी तेवरों के बीच कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री सुक्खू के लिए आगे की राह आसान रहने वाली नहीं है।
Next Story