हिमाचल प्रदेश

Himachal Pradesh News: कार हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर घायल

Bharti Sahu 2
11 Sept 2024 8:29 AM IST
Himachal Pradesh News: कार हादसा, एक की मौत, 3 गंभीर घायल
x
Himachal Pradesh News: होली तहसील के तहत देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए , जानकारी के अनुसार चारों लोग पेशे से अध्यापक हैं तथा त्यारी पुल की तरफ से होली की ओर जा रहे थे कि त्यारी पुल के समीप अनियंत्रित होकर गाड़ी नीचे लुढ़क कर रावी नदी के किनारे पहुंच गई। इस घटना में एक अध्यापक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 3 अन्य अध्यापक गंभीर रूप से घायल हैं, जिनमें से 2 को चम्बा रैफर कर दिया गया है, जबकि एक की हालत थोड़ी ठीक बताई जा रही है। मृतक की पहचान दलीप चंद निवासी सेरेना राख के रूप में हुई है।
Next Story