- Home
- /
- राज्य
- /
- हिमाचल प्रदेश
- /
- हिमाचल प्रदेश: राहुल...
हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश: राहुल के दरबार में पहुंचेंगे कुर्सी के और चाह्वान
Gulabi Jagat
28 Nov 2022 7:57 AM GMT

x
हिमाचल प्रदेश न्यूज
शिमला
हिमाचल में मुख्यमंत्री की होड़ में कांग्रेस नेताओं की दौड़ अब दिल्ली से बाहर नजर आने वाली है। चुनाव के ठीक बाद बेसब्री मेें दिल्ली पहुंचे नेता जल्द ही तमाम उन प्रदेशों में घूमते नजर आएंगे, जहां राहुल गांधी मौजूद होंगे। दरअसल, दिल्ली में भले ही अपने नाम की पैरवी तमाम बड़े चेहरे कर आए हों, लेकिन उन्हें सुनने वाले नेताओं में मल्लिकार्जुन खडग़े के अलावा दूसरा कोई नाम सामने नहीं आया। मल्लिकार्जुन खडग़े भले ही राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं, लेकिन किसी भी प्रांत का मुख्यमंत्री तय करना उनके अकेले के अधिकार में नहीं है। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में अभी भी गांधी परिवार का वर्चस्व है और खास बात यह है कि करीब एक महीना हिमाचल में गुजार कर स्टार प्रचारक की भूमिका निभाने वाली पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अभी तक प्रदेश के एक भी नेता से नहीं मिली हैं। इसके साथ ही पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से भी सार्वजनिक तौर पर हिमाचल के नेताओं की मुलाकात नहीं हुई है। प्रियंका गांधी हिमाचल का चुनाव निपटाने के बाद भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ लगातार नजर आती रही हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में पहली हाजिरी प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह की लगी है। वह मध्य प्रदेश में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इस यात्रा में शामिल हुई हैं।
इससे यह संदेश भी उजागर हुआ है कि हिमाचल में वीरभद्र सिंह परिवार का दखल अब भी केंद्र के आला नेताओं में है। हिमाचल में मुख्यमंत्री बनाने की स्थिति में कांग्रेस आती है तो होलीलॉज का सिक्का मजबूती से चलेगा। हिमाचल से मुख्यमंत्री चेहरे के तमाम दावेदार दिल्ली तक सीमित रहे हैं और प्रतिभा सिंह मध्य प्रदेश तक पहुंच गई हैं। अब ऐसे में यह स्थिति साफ है कि कांग्रेस के वेे सभी चेहरे जो खुद को सीएम के तौर पर देखना चाह रहे हैं, अब आगामी दिनों में भारत जोड़ो यात्रा में पसीना बहाते जरूर नजर आने वाले हैं।
हिमाचल चुनावों में फायदे के लिए नहीं थी यात्रा
गांधी परिवार ने हिमाचल चुनाव के बाद ही इस बात के संकेत दे दिए हैं कि भारत जोड़ो यात्रा क्षणिक लाभ के लिए आयोजित नहीं हो रही है, बल्कि 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए इसकी रूपरेखा राजस्थान के चिंतन शिविर में बनाई गई थी। यही वजह है, जो इस यात्रा से विधानसभा चुनाव वाले दोनों राज्यों हिमाचल और गुजरात को अलग कर दिया गया। वहीं, प्रतिभा सिंह की मध्य प्रदेश में हाजिरी गांधी परिवार की केंद्र में सरकार बनाने की सोच के मुताबिक फिट बैठ रही है। अब सीएम के दावेदार नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री, प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू, पूर्व मंत्री कौल सिंह ठाकुर, रामलाल ठाकुर, आशा कुमारी, कर्नल धनी राम शांडिल और हर्षबर्धन चौहान समेत अन्य भारत जोड़ो यात्रा में हाजिरी भरते जरूर नजर आएंगे।
Tagsहिमाचल

Gulabi Jagat
Next Story